WHAT IS THE TRAVLE/यात्रा क्या है?
एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने या एक शहर से दूसरे शहर तक तय करने को यात्रा कहते हैं और इसे हर कोई अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहता है और जो भी यात्रा को अपने जीवन का हिस्सा बना लेता है उसका जीवन रोमांच से भर जाता है वैसे तो हमारे बीच या हमारे पास यात्रा के बहुत से साधन है जैसे साइकिल स्कूटर मोटरसाइकिल बाइक कार बस ट्रेन हवाई जहाज पानी का जहाज जैसे यात्रा के साधन भरे पड़े हैं कुछ यात्रा एक ही दिशा में किया जाता है लेकिन कुछ यात्रा में वापस अपने निजी स्थान को लौट आ जाता है, यात्रा के दौरान ठहरने का सामान खाने पीने का सामान भी ले जाया जाता है और कुछ बिना सामान के भी यात्रा किया जा सकता है यात्रा कई प्रकार से किया जाता है, जैसे विद्या प्राप्त करने से संबंधित व्यवसाय से संबंधित पारिवारिक संबंधित इत्यादि प्रकाश से भी यात्रा किया जा सकता है यह जीवन का वह हिस्सा है जो अंतिम क्षण तक हमारे जीवन काल में विभिन्न प्रकार से जुड़ा रहता है।
TYPES OF TRAVEL/यात्रा के प्रकार

१. यात्रा कई प्रकार से संभव किया जा सकता है जिसे कुछ लोग अपने व्यवसाय और नौकरी करते हुए अपनी यात्रा को संभव करते हैं लगातार कुछ समय तक काम करने के बाद अपने आप को आराम देने के लिए हफ्ते या महीने भर के लिए योजना बनाकर अपने परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा करने के लिए निकलते हैं जो कि वहां जाकर वह अपने काम अपने सभी प्रकार की चिंताओं से कुछ दिनों के लिए छुटकारा पा सके और वह महीने हफ्ते भर की छुट्टियों को अच्छी तरह सविता कर अपने दिमाग को शांत करके घर वापस आकर अपने व्यवसाय व नौकरी के कामों में फिर से जुड़ जाते हैं।
२. कुछ लोग यात्रा को अपने जीवन का एक हिस्सा बनाकर रखते हैं जोकि वह यात्रा उस विचारधारा से करते हैं कि वह बाहर की दुनिया बाहर का वातावरण अलग अलग प्रकार के सांस्कृतिक का अनुभव कर सकें बाहर के माहौल का आनंद उठा सके उन्हें देख सके और बाहर के लोगों से मिलजुल सके उनके बारे में जान सके कि बाहर की दुनिया कैसी है।
३. कुछ यात्री ऐसे भी होते हैं जो पूरी दुनिया का भ्रमण करने के लिए वह अपने घर परिवार को छोड़कर निकल जाते हैं ,और वह यात्रा करते हैं और लगातार यात्रा करते हैं एक-एक करके सभी देशों में यात्रा करते हैं वे यात्री जहां जाते हैं वही उनका घर हो जाता है उनको सोने के लिए बिस्तर की जरूरत नहीं पड़ती उनकी रात जिस शहर में हुई वह वही अपना डेरा डालकर अपनी रात गुजार लेते हैं।
BENEFITS OF TRAVELLING/यात्रा का लाभ
क्या आपको पता है कि यात्रा करने से आपका जीवन कितना लाभदायक हो सकता है हमारे जीवन को कितना बेहतर और खुशहाल बना सकता है।
तो आइए देखते हैं और पढ़ते हैं छुपी हुई इन लाइनों में यात्रा के जबरदस्त लाभ।
१. संसार के बारे में सीखे और जाने :–
हमारा पूरा संसार एक पुस्तक नुमा है जिसके हर पृष्ठ से आपके जीवन की हर एक क्षण ,हर एक पल ,हर एक दिन को परिवर्तित कर सकता है और इस संसार को जानने और समझने के लिए एक पुस्तक के पन्ने की तरह पढ़ना और सीखना होगा। यात्रा आपको एक विश्वविद्यालय या विद्यालय से सीखी हुई विद्याज्ञान से ज्यादा सिखाता है यह आपके मानसिक तनाव को बदलता है यात्रा आपको अलग-अलग जगह देश-विदेश की संस्कृतियों के बारे में बताता है सिखाता है यह संसार के नियमों के बारे में सिखाता है और यदि आप वहां के लोगों के बारे में बात करेंगे उनके बारे में जानेंगे तो आप उनके रहन-सहन खान-पान उनका व्यवहार उनके नियम उनके सांस्कृतिक और त्योहारों के बारे में जानेंगे।
२. यात्रा से आप अपने मातृभूमि के बारे में जाने :-
यात्रा केवल देश विदेशों वह दूसरे शहरों के बारे में नहीं सिखाता वह आपके मातृभूमि के बारे में भी सिखाता है, आप जहां जन्म में जहां पहले बड़े आप जहां रह कर अपना जीवन काल बिता रहे हैं जीवन जी रहे हैं वहां के बारे में भी यात्रा आपको सिखाता है और बताता है, आप जब अपने मातृभूमि को छोड़कर दूसरे शहरों देश विदेशों में यात्रा करने जाते हैं तब आप वहां रहकर जानते हैं देखते हैं कि हमारी मातृभूमि की संस्कृति और विदेशों की संस्कृति में कितना अंतर है आप जब लंबी यात्रा के बाद अपनी मातृभूमि में लौटते हैं तब आप अपने शहरों को अपने मातृभूमि को एक नहीं आंखों से देखते हैं।
३. यात्रा से आप अपने आप के बारे में जाने :-
यात्रा करने से आप अपने आपके बारे में भी जानेंगे और सीखेंगे। यात्रा आपके जीवन शैली को अच्छा बनाता है और सुंदर बनाता है यात्रा आपके व्यवहार को बदलता है यह आपके दिमाग को स्वस्थ रखता है यात्रा करने से आप अपने आपके बारे में जानेंगे कि आप कैसे इंसान हैं, यात्रा करने से देखते हैं कि हम अपने इस पृथ्वी के बारे में क्या महसूस करते हैं। आप इसके बारे में कितना जानते हैं कितना समझते हैं एक लंबी यात्रा के बाद जब आप घर वापस लौटते हैं और देखते हैं कि मैं कितना बदल गया हूं मेरे में कितने बदलाव आए हैं मैं पहले जैसा नहीं रह गया जैसे मैं घर से निकला था। यह आपके जीवन का ढंग बदल देता है यात्रा करते समय आप अलग-अलग लोगों से मिलते हैं और देखते हैं वह आपसे कितने अलग है ,जब आप अपनी यात्रा को और अधिक बढ़ाएंगे यात्रा करते ही जाएंगे तब आप इस अंतर के बारे में जानेंगे तब आप इस पहलुओं को अपनाएंगे स्वीकार करेंगे और इनका मान रखेंगे रखेंगे।
TRAVELING ALONE/अकेले यात्रा :-
अकेले यात्रा करने से हम चिंता मुक्त होते हैं हमें किसी से भी किसी भी प्रकार की आशाएं नहीं होती हैं। आप अपने सवालों के खुद ही जवाब होते हैं यात्रा के दौरान कोई बढ़ाए गए कोई भी कदम के लिए खुद ही निर्णय लेते हैं और उसमें अच्छे वह बुरे परिणाम के जिम्मेदार खुद को ही ठहराना होता है, अकेले यात्रा करते समय आप एक नए जीवन का अनुभव लेते हैं, और अपने जीवन को आगे ले जाते हैं। जो आपको बहुत कुछ सिखाता है।






